देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
Advertisement

सृष्टि
|  10 Oct 2026 09:57 AM (IST)
सितंबर 2026 में UAE भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर बन गया है. UAE से 5.47 लाख टन गैस आई है, जबकि अमेरिका से LPG सप्लाई 58% घटी है. जानिए इसकी वजह क्या है.

देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
Advertisement

सृष्टि
|  10 Oct 2026 09:57 AM (IST)
सितंबर 2026 में UAE भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर बन गया है. UAE से 5.47 लाख टन गैस आई है, जबकि अमेरिका से LPG सप्लाई 58% घटी है. जानिए इसकी वजह क्या है.

भारत के LPG आयात को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सितंबर 2026 में UAE भारत को सबसे ज्यादा LPG सप्लाई करने वाला देश बन गया है. UAE से भारत में 5.47 लाख टन LPG आई है. वहीं, अमेरिका से होने वाली सप्लाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

Continues below advertisement

बता दें कि इससे पहले लगातार 6 महीने तक अमेरिका भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर बना हुआ था. समुद्री कारोबार से जुड़े आंकड़े जुटाने वाली कंपनी Kpler के डेटा के मुताबिक, ये बदलाव पश्चिम एशिया में तनाव और गैस की सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बीच देखने को मिला है.

UAE से कितना बढ़ा आयात? सितंबर में UAE से भारत को 5.47 लाख टन LPG मिली है. अगस्त में ये आंकड़ा करीब 1.93 लाख टन था. यानी 1 महीने में UAE से LPG की सप्लाई में 182% की बढ़ोतरी हुई. भारत के कुल LPG आयात में UAE की हिस्सेदारी भी अगस्त के 13% से बढ़कर सितंबर में 39% हो गई है.

Continues below advertisement

इस तरह UAE ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया. भारत के लिए यह बदलाव इसलिए अहम है, क्योंकि LPG का इस्तेमाल घरों में खाना बनाने के लिए होने के साथ-साथ कई व्यावसायिक कामों में भी होता है. देश अपनी जरूरत की काफी LPG विदेशों से खरीदता है, इसलिए दूसरे देशों से होने वाली सप्लाई में बदलाव का महत्व बढ़ जाता है.

अमेरिका से कितनी घटी LPG सप्लाई?जहां UAE से गैस का आयात बढ़ा, वहीं अमेरिका से होने वाली सप्लाई में तेज गिरावट आई. सितंबर में अमेरिका से भारत को करीब 3.23 लाख टन LPG मिली, जबकि अगस्त में यह आंकड़ा 7.64 लाख टन था. यानी एक महीने में अमेरिकी सप्लाई 58% घट गई.

भारत के कुल LPG आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी भी 53% से गिरकर 23% रह गई. इसके साथ ही अमेरिका दूसरे स्थान पर आ गया है. अमेरिका फरवरी के आखिर में पश्चिम एशिया में सप्लाई से जुड़ी परेशानियां बढ़ने के बाद भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर बना था. उस समय खाड़ी देशों से आने वाली गैस की सप्लाई प्रभावित हुई थी. अब UAE और दूसरे खाड़ी देशों से सप्लाई में सुधार होने के साथ भारत के आयात का रुख फिर बदल रहा है.

LPG आयात में आई गिरावट?

UAE से सप्लाई बढ़ने के बावजूद भारत का कुल LPG आयात सितंबर में बढ़ने के बजाय घट गया. सितंबर में भारत ने कुल 13.9 लाख टन LPG आयात की, जो अगस्त के मुकाबले करीब 4% कम है.

कुवैत और कतर से भी बढ़ी सप्लाई?सितंबर में भारत को दूसरे खाड़ी देशों से भी ज्यादा LPG मिली. कुवैत से आयात करीब 1.33 लाख टन रहा, जो अगस्त के मुकाबले 15.6% अधिक है. वहीं, कतर से LPG की सप्लाई बढ़कर करीब 1.15 लाख टन हो गई. इसमें महीने-दर-महीने 76% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ईरान से भारत को करीब 89,000 टन LPG मिली है. वहीं, ओमान और कांगो से लगभग 23,000-23,000 टन गैस आई है.

अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर

Published at: 10 Oct 2026 09:57 AM (IST)
Tags:
LPG import
Strait Of Hormuz

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *